Green development, investment, and employment... our government is moving in this very direction: Chief Minister Dr. Mohan Yadav.
Madhya Pradesh

हरित विकास, निवेश और रोजगार… इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

नीमच/शाजापुर। मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सोमवार को नीमच में 500 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क और शाजापुर में 450 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संयुक्त रूप से इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान 1,553.98 करोड़ रुपये की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नीमच, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के नए औद्योगिक ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे हैं और नीमच ग्रीन पावर सेक्टर का ग्लोबल कैपिटल बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच जिले में वर्तमान में 675 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं संचालित हैं, जबकि करीब 1,952 मेगावाट क्षमता की नई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि नीमच सोलर पार्क से 2.14 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी, जो देश में सबसे सस्ती दरों में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नीमच जिले में करीब 160 करोड़ रुपये की लागत से 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। साथ ही भादवा माता मंदिर परिसर के विकास के लिए 17 करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में 33 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से करीब 10 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से रोजगार उपलब्ध कराने वाले राज्यों में शामिल है और प्रदेश में फूड पार्क, पीएम मित्र पार्क तथा अन्य औद्योगिक परियोजनाएं तेजी से विकसित की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से भारत के ग्रीन एनर्जी पावरहाउस के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सौर ऊर्जा का सबसे कम टैरिफ 2.14 रुपये प्रति यूनिट मध्यप्रदेश में उपलब्ध है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने मुरैना की 440 मेगावाट सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना और नीमच के गांधी सागर पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट को भी देश के लिए महत्वपूर्ण बताया।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आगामी वर्षों में प्रदेश के सभी शासकीय भवनों को सौर ऊर्जा से लैस करने की योजना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सोलर और विंड एनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker