Chhattisgarh
नवा रायपुर में मंगलवार को साय कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 9 जून को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।
बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंत्रिपरिषद की इस बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी।



