Apple WWDC 2026
Technology

Apple WWDC 2026: यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस, नई Siri और Golden Gate macOS से उठाया पर्दा

नई दिल्ली। Apple ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में कई बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट और नए फीचर्स की घोषणा की। भारतीय समयानुसार सोमवार रात आयोजित इस इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ Tim Cook ने की। उन्होंने कहा कि Apple का लक्ष्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में लगातार इनोवेशन करते हुए यूजर्स को बेहतर अनुभव देना है।

इवेंट के दौरान कंपनी ने नए iOS वर्जन, Apple Intelligence से जुड़े फीचर्स और नई Siri को पेश किया। Apple ने यह भी घोषणा की कि macOS का नया संस्करण अब Golden Gate नाम से जाना जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस बार फोकस केवल नए फीचर्स जोड़ने पर नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा तेज, स्मूद और प्रभावी बनाने पर रहा है।

Apple ने बताया कि उसके कई ऐप्स और सिस्टम इंटरफेस को यूजर्स और डेवलपर्स से मिले फीडबैक के आधार पर नया रूप दिया गया है। इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस और उपयोगिता दोनों में सुधार होगा।

इवेंट में लॉन्च किया गया Child Accounts फीचर खास चर्चा में रहा। यह फीचर बच्चों की उम्र के अनुसार सुरक्षा सेटिंग्स लागू करता है। इसके जरिए अभिभावक अपने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रख सकेंगे। साथ ही वयस्क वेबसाइट्स को ब्लॉक करने और केवल उम्र के अनुरूप कंटेंट उपलब्ध कराने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

कंपनी ने कहा कि 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल तैयार करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। Child Accounts फीचर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

WWDC 2026 का एक और बड़ा पहलू यह रहा कि यह Tim Cook के नेतृत्व में आयोजित अंतिम WWDC बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर में वे सीईओ पद छोड़ सकते हैं। उनके बाद John Ternus कंपनी की कमान संभाल सकते हैं। जॉन टर्नस पिछले दो दशकों से Apple के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास में अहम भूमिका निभा चुके हैं।.

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker