Date of Bakrid Holiday Changed in Chhattisgarh
ChhattisgarhState

छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने पहले घोषित अवकाश की तारीख में संशोधन करते हुए नई अधिसूचना जारी की है। अब प्रदेश में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई की जगह 28 मई 2026 को रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पहले वर्ष 2026 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में 27 मई बुधवार को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी। लेकिन अब इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई गुरुवार को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सरकार की नई अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। वहीं 27 मई को अब सामान्य कार्य दिवस रहेगा। इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और आम लोगों के बीच छुट्टी की तारीख को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति भी साफ हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह बदलाव चांद दिखने और त्योहार की संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हर साल ईद-उल-जुहा का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है, इसलिए इसकी तारीख चांद के हिसाब से तय होती है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व अधिसूचना क्रमांक GENS-1001/86/2025-GAD-5 दिनांक 06 नवंबर 2025 में घोषित अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। नई तारीख लागू होने के साथ सभी विभागों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

बकरीद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं और कुर्बानी की रस्म निभाई जाती है। त्योहार को लेकर बाजारों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker