CM Vishnudev Sai sitting on a cot under a Peepal tree
Chhattisgarh

पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठे CM विष्णुदेव साय, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

0-सुशासन तिहार में अचानक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

Chhattisgarh। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का बेहद सादा और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। वे बिना किसी औपचारिकता के गांव की चौपाल में पीपल के पेड़ की छांव तले खाट पर बैठ गए और ग्रामीणों से सीधे बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने चौपाल में किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों से शासन की योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने गांव में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, किसानों, गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि पटवारी नियमित रूप से गांव आते हैं या नहीं। ग्रामीणों ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव के पटवारी शत्रुघन कुर्रे को निर्देश दिए कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए परेशान न होना पड़े।

चौपाल में ग्राम कोसला की सावित्री कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने नियमित सहायता राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से परिवार की जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिल रही है और महिलाओं को आर्थिक सहारा मिला है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि Mahtari Vandan Yojana प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है और इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

English Keywords: Vishnu Deo Sai, Sushasan Tihar, Janjgir Champa News, Kosla Village Visit, Chhattisgarh CM, Mahtari Vandan Yojana, Village Chaupal, Chhattisgarh Government Scheme

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker