Ganga Expressway Toll: Travel from Meerut to
National

Ganga Expressway Toll: मेरठ से प्रयागराज सफर अब महंगा, लागू हुआ टोल टैक्स

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे पर अब सफर करना महंगा हो गया है। एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लागू कर दिया गया है। अब मेरठ से प्रयागराज तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से शुल्क देना होगा। सरकार ने टोल वसूली की पूरी व्यवस्था फास्टैग आधारित रखी है।

करीब 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में बांटा गया है। इसमें मेरठ से बदायूं, बदायूं से हरदोई, हरदोई से उन्नाव और उन्नाव से प्रयागराज तक अलग-अलग टोल दरें तय की गई हैं।

कार से सफर पर 1800 रुपये तक टोल

नई दरों के मुताबिक, मेरठ से प्रयागराज तक कार, जीप और वैन चालकों को कुल 1800 रुपये टोल देना होगा। वहीं बस और ट्रक चालकों को 5720 रुपये तक शुल्क देना पड़ेगा। मल्टी एक्सल भारी वाहनों के लिए यह राशि 8760 रुपये तय की गई है।

दो और तीन पहिया वाहन, ट्रैक्टर चालकों को पूरे रूट के लिए 905 रुपये चुकाने होंगे। सात से ज्यादा एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए सबसे ज्यादा 11,275 रुपये टोल निर्धारित किया गया है।

FASTag अनिवार्य, बिना टैग वालों पर जुर्माना

एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली पूरी तरह फास्टैग से होगी। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा या ब्लैकलिस्टेड टैग होगा, उनसे दोगुना शुल्क वसूला जा सकता है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। पेट्रोलिंग टीम और एम्बुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सफर होगा तेज और सुविधाजनक

गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। मेरठ से प्रयागराज तक पहुंचने में पहले की तुलना में काफी कम समय लगेगा। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल पंप, फूड प्लाजा, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और इमरजेंसी मेडिकल सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। सरकार का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश में व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker