MP's Scorpio Attacked in Aurangabad
National

औरंगाबाद में सांसद की स्कॉर्पियो पर हमला, पीए और चालक से मारपीट, गाड़ी के शीशे टूटे

औरंगाबाद। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनबार गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात लोगों ने सांसद अभय कुशवाहा की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना में गाड़ी के शीशे टूट गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सांसद उस समय वाहन में मौजूद नहीं थे।

जानकारी के अनुसार सांसद के निजी सहायक संजय कुमार शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में हसनबार गांव के संकरे मार्ग पर बारात की गाड़ियों से साइड देने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने अचानक गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। चालक नौलेश यादव को गाड़ी से खींचकर पीटा गया। बीच-बचाव करने आए पीए संजय कुमार के साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पीए की शिकायत के आधार पर रौशन कुमार, सोनू कुमार और सुधीर कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।

वहीं पटना में मौजूद सांसद अभय कुशवाहा ने घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की गाड़ी पर हमला गंभीर मामला है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एसपी से भी बात की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker