थलापति विजय रचेंगे इतिहास: 7 मई को लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विजय की पार्टी प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, जबकि निवर्तमान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपनी सीट बचाने में भी नाकाम रहे। टीवीके प्रमुख विजय गुरुवार, 7 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य समारोह के दौरान नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी को कुल 108 सीटें मिली हैं। बहुमत के जादूई आंकड़े से टीवीके महज 10 सीटें दूर रह गई है। पार्टी ने सरकार बनाने और शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली हैं, हालांकि अभी तक गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। विजय ने अपनी पार्टी को बहुमत के करीब पहुंचाकर तमिलनाडु की राजनीति में दशकों पुराने द्रविड़ दलों के वर्चस्व को बड़ी चुनौती दी है।
।

