National
बंगाल में सत्ता पलट: बीजेपी को बहुमत, 7 मई के बाद खत्म होगा ममता सरकार का कार्यकाल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है, जिससे राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से सत्ता में रही ममता बनर्जी को इस बार बड़ा झटका लगा है।
करीब 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी अपनी विधानसभा सीट भी नहीं बचा सकीं। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं हारीं, बल्कि उन्हें हराया गया है।
17वीं बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा और मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

