ChhattisgarhRajnandgaon
ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला अपहरण: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव सुरक्षित, दो महिलाएं हिरासत में

राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई। ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना सुकुल देहान क्षेत्र की है, जहां दो महिलाएं कार से फूलबासन बाई के घर पहुंचीं और किसी काम के बहाने उन्हें साथ ले गईं। इसी दौरान क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस ने कार को रोका।
जांच के दौरान फूलबासन बाई ने इशारे से पुलिस को अपहरण की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और सुकुल देहान थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
फिलहाल फूलबासन बाई सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पूछताछ जारी है।



