AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा का इस्तीफा और बीजेपी में शामिल होने का ऐलान

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी से इस्तीफे का ऐलान किया, उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और अब वह जनता के करीब जाना चाहते हैं, उन्होंने खुद को गलत पार्टी में सही आदमी बताते हुए पार्टी के अंदर घुटन महसूस होने की बात कही और दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके साथ हैं
बीजेपी में शामिल होने की तैयारी, कई बड़े नेताओं के साथ जाने का दावा
राघव चड्ढा ने कहा कि हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई सांसद उनके साथ हैं और सभी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं, जल्द ही वे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे, राज्यसभा में AAP के 10 सांसदों में से 7 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं, ऐसे में इस घटनाक्रम को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है



