दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ‘मुसाफिर’ और M4 ब्रांड के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बासिन गांव में पुलिस और खाद्य-औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, यहां ‘मुसाफिर’ और M4 ब्रांड के जर्दा युक्त गुटखे का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था, छापेमारी के दौरान 13 मजदूर काम करते मिले जो मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं, सभी से पूछताछ कर फैक्ट्री संचालकों और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है
भारी मात्रा में गुटखा और मशीनरी जब्त, लाइसेंस नंबर से खुलेंगे बड़े राज
कार्रवाई के दौरान तैयार गुटखा, सुगंधित जर्दा, पैकिंग सामग्री, मशीनरी और कच्चा माल बड़ी मात्रा में बरामद किया गया, शुरुआती जांच में फैक्ट्री के अप्रैल की शुरुआत से संचालित होने का खुलासा हुआ है, ‘मुसाफिर’ ब्रांड के पैकेट पर कुम्हारी स्थित ‘रजत सेल्स’ का लाइसेंस नंबर मिलने से जांच और गहरी हो गई है, अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह असली इकाई से जुड़ा मामला है या ब्रांड के नाम पर नकली गुटखा तैयार किया जा रहा था


