लू के खतरे पर सख्त फैसला, छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय घटाकर 4 घंटे किया गया, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगे केंद्र

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा फैसला लिया है, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, अब केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे और 23 अप्रैल से 30 जून तक बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7 से 9 बजे तक तय की गई है ताकि वे गर्मी से सुरक्षित रह सकें
पोषण और पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा असर, घर-घर जाकर दी जाएगी सलाह
निर्धारित समय में बच्चों को ECCE गतिविधियों के साथ पूरक पोषण आहार दिया जाएगा और सेवाओं की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने देने के निर्देश दिए गए हैं, 11 बजे तक अन्य सेवाएं जारी रहेंगी और इसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर माताओं को पोषण संबंधी सलाह देंगी, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी तय की गई है और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिला अधिकारियों को निगरानी और समीक्षा के सख्त निर्देश दिए गए हैं, 1 जुलाई से केंद्र फिर से सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक सामान्य समय पर चलेंगे



