ChhattisgarhState
बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई SDM की कार, घर में घुसी, अधिकारी समेत चार घायल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एसडीएम की सरकारी कार हादसे का शिकार हो गई। रामानुजनगर एडीएम अजय माडियम की कार एक बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
देवनगर में हुआ हादसा, कलेक्टर ने पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना देवनगर गांव के पास हुई, जब एसडीएम सूरजपुर की ओर जा रहे थे। सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे घर में जा टकराई। हादसे में एडीएम अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।



