Crime
NH पर घेराबंदी में फंसी गांजा तस्करी, बिलासपुर में 245 किलो माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा से भरी कार पकड़ ली। सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका, भागने की कोशिश कर रहे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया।
नवापारा चौक पर घेराबंदी, भागने की कोशिश नाकाम
कटघोरा की ओर से आ रही कार को भेड़ीमुंडा के पास रोका गया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को घेरकर काबू में लिया। कार से पैकेटों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
245 किलो गांजा जब्त, मध्यप्रदेश का आरोपी गिरफ्तार
तलाशी में करीब 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी अमित कुमार केंवट, निवासी शहडोल मध्यप्रदेश, मौके से गिरफ्तार। कटघोरा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश ले जाने की बात सामने आई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी।



