Heat wave wreaks havoc in Chhattisgarh
ChhattisgarhState

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, कई जिलों में 43 डिग्री पार, येलो अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान में तेजी से वृद्धि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि सभी सीएमएचओ को मौसमी बीमारियों और गर्मी से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों में ठंडे पानी की व्यवस्था, खराब पंखे, कूलर और एसी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लू और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।

दोपहर में सन्नाटा, जनजीवन प्रभावित

तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर में 43 डिग्री, माना में 42.5, बिलासपुर में 42.8, जगदलपुर में 40, पेंड्रा रोड में 39.9 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें, हल्के और सूती कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का अधिक सेवन करने की सलाह दी गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker