जग्गी हत्याकांड में आज होगा ‘फाइनल’ फैसला? अमित जोगी के खिलाफ 11,000 पन्नों की CBI रिपोर्ट, हाईकोर्ट का समय देने से इनकार; छत्तीसगढ़ की राजनीति में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड मामले में आज अंतिम सुनवाई होगी। इसके लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की विशेष डिवीजन बेंच गठित की गई है। मामले में सीबीआई ने 11 हजार पन्नों की जांच रिपोर्ट पेश की है, जिसमें अमित जोगी के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले को हाईकोर्ट में फिर से खोला गया है। इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने अंतिम सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की थी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच में सतीश जग्गी, सीबीआई, राज्य सरकार और अमित जोगी के वकील मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान अमित जोगी के वकील ने कोर्ट से कहा कि उन्हें केस की फाइल नहीं दी गई है, इसलिए जवाब देने के लिए समय दिया जाए। हाईकोर्ट ने समय देने से मना कर दिया और सीबीआई के वकील को फाइल तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।



