Khelo India Tribal Games 2026: Karnataka and
Chhattisgarh

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक और ओडिशा बने चैंपियन, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता चौथा रजत पदक

रायपुर। राजधानी रायपुर में संपन्न हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की तैराकी स्पर्धाओं में देश भर के आदिवासी एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में कर्नाटक 123 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि असम को प्रथम रनरअप और ओडिशा को द्वितीय रनरअप का स्थान मिला। महिला वर्ग में ओडिशा की टीम ने 102 अंकों के साथ खिताबी जीत दर्ज की, वहीं कर्नाटक दूसरे और छत्तीसगढ़ की टीम 38 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने महिला 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। यह इस प्रतियोगिता में उनका लगातार चौथा रजत पदक है, जिसने छत्तीसगढ़ की पदक तालिका को मजबूती प्रदान की है। विभिन्न स्पर्धाओं की बात करें तो पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कर्नाटक के धोनिश और महिला वर्ग में ओडिशा की रितिका मिन्ज ने स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक में असम के निबिर निलिम क्रो और महिला वर्ग में ओडिशा की अंजलि मुंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रिले स्पर्धाओं में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां पुरुष 4×100 मीटर मेडले में कर्नाटक और महिला वर्ग में ओडिशा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ अब तक कुल 8 पदक जीतकर तालिका में छठे स्थान पर काबिज है, जिसमें 1 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। खेल विशेषज्ञों के अनुसार, इस आयोजन ने न केवल आदिवासी प्रतिभाओं को मंच दिया है, बल्कि छत्तीसगढ़ में तैराकी के प्रति एक नया उत्साह भी जगाया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker