Major Political Bombshell in Punjab
National

पंजाब में बड़ा सियासी धमाका: डीएम सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर एफआईआर, पिता और पीए भी आरोपी

चंडीगढ़। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले आरोपी कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लिया, इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक को भी आरोपी बनाया गया है।

एफआईआर मृतक की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति पर गोदाम निर्माण से जुड़े टेंडर को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। गगनदीप सिंह रंधावा पंजाब राज्य गोदाम निगम में जिला प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और अमृतसर तथा तरनतारन जिलों का प्रभार संभाल रहे थे।

शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2025 में गोदाम निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए थे, जिनकी स्वीकृति प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत होनी थी। आरोप है कि पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर अपने पिता के नाम पर टेंडर मंजूर कराने के लिए दबाव बना रहे थे और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि गगनदीप सिंह रंधावा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्हें फोन और अन्य माध्यमों से धमकियां दी गईं। यहां तक कि उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 13 मार्च को उन्हें पट्टी स्थित एक स्थान पर बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई और दबाव बनाकर एक वीडियो भी बनवाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker