भिलाई-दुर्ग में पुलिसकर्मियों के प्रभार बदले: 12 कर्मियों को मिली नई पदस्थापना, एसएसपी ने जारी किया आदेश

भिलाईनगर। दुर्ग रेंज के डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने शनिवार को 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 3 सहायक उपनिरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक शामिल हैं। आदेश में प्रशासनिक और पारिवारिक कारणों का उल्लेख किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, भिलाई-03 थाने में पदस्थ एएसआई बाबूलाल साहू को पुलगांव, जिविशा में पदस्थ एएसआई अश्वनी सिंह को धमधा तथा कंट्रोल रूम में पदस्थ एएसआई राजकुमार दुबे को जिविशि में पदस्थ किया गया है।
प्रधान आरक्षकों में मंचांदूर चौकी में पदस्थ दिलावर सिंह को लाइन, ट्रैफिक से खिलावन सिंह राजपूत को अजाक थाना और थाना बोरी से सत्येंद्र मढ़रिया को भिलाई-03 भेजा गया है।
वहीं आरक्षकों में विजय कुमार पासवान को लाइन से लिटिया सेमरिया चौकी, एएसपी सिटी कार्यालय में पदस्थ अविनेश प्रताप सिंह को उतई थाना, ट्रैफिक से ए. कृष्णा कुमार को एसीसीयू, थाना सुपेला से कल्पना ठाकुर को लिटिया सेमरिया चौकी, लाइन से श्रीराम को बोरी और राकेश साहू को मचांदूर चौकी में पदस्थ किया गया है।



