Iran Rocked by Attack on Nuclear Facility
International

परमाणु केंद्र पर हमले से दहला ईरान: अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का दावा, रिसाव की खबर नहीं

ईरान। देश के महत्वपूर्ण नतांज परमाणु केंद्र पर एक बार फिर हमला होने की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में अमेरिका और इजरायल की संयुक्त भूमिका बताई जा रही है। हमले के दौरान केंद्र पर बमबारी की गई।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना के बाद किसी भी प्रकार के रेडियोधर्मी पदार्थ के रिसाव की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, परमाणु कचरे के फैलने या पर्यावरण को नुकसान पहुंचने जैसी स्थिति नहीं बनी है।

धमाके के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ईरान सरकार ने इस हमले को अमेरिका और इजरायल की रणनीति का हिस्सा बताया है, जिसका उद्देश्य सैन्य दबाव बनाना है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक नतांज परमाणु केंद्र पर कई बार हमले हो चुके हैं। इन घटनाओं में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अब तक पर्यावरणीय क्षति की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker