Chhattisgarh
रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तुरंत वाहन रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



