छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में बड़ी सर्जरी: हाई कोर्ट ने जारी की जिला जजों और सिविल जजों की तबादला सूची

बिलासपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अनुशंसा पर रजिस्टार जनरल द्वारा प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी सूची के अनुसार कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों सहित अन्य अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा शक्ति सिंह राजपूत का तबादला अंबिकापुर (सरगुजा) किया गया है। वहीं हाईकोर्ट के रजिस्टार न्यायिक खिलावन राम रिगरी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव बनाया गया है। जांजगीर के परिवार न्यायालय की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संघरत्ना भटपहरी का तबादला कबीरधाम (कवर्धा) किया गया है।
इसके अलावा जयदीप गर्ग को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोरबा से जांजगीर-चांपा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। सुमित कपूर को एडिशनल रजिस्टार न्यायिक हाईकोर्ट से रजिस्टार न्यायिक स्थापना पद पर पदस्थ किया गया है। अमित कुमार कोहली को जगदलपुर से छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
दिग्विजय सिंह को रायपुर से न्यायिक अकादमी बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर, उमेश कुमार उपाध्याय को रायपुर से एडिशनल रजिस्टार न्यायिक हाईकोर्ट तथा लीलाधर सारथी को कवर्धा से विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोरबा पद पर स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज जूनियर वर्ग के अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इनमें अंकिता अग्रवाल को भाटापारा से महासमुंद, दिव्या गोयल को सक्ती से जशपुर, शैलेश कुमार वशिष्ठ को बलरामपुर से दुर्ग, हरषी अग्रवाल को राजनांदगांव से जगदलपुर, मीनू नंद को धमतरी से दंतेवाड़ा और काम्या को घरघोड़ा से बलौदाबाजार भेजा गया है। इसी प्रकार अन्य न्यायिक अधिकारियों के भी विभिन्न जिलों में तबादले किए गए हैं।



