असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की सूची जारी, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा फिर जालुकबारी से मैदान में

गुवाहाटी। असम में आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 88 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। वे एक बार फिर जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने उम्मीदवार चयन में अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को प्राथमिकता दी है। सूची के अनुसार धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को उम्मीदवार बनाया गया है।
अन्य प्रमुख सीटों पर पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका और सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी का कहना है कि घोषित सूची में संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।





