National
उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम: भारतीय सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। आज तड़के खराब मौसम का फायदा उठाकर आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था।
सतर्क जवानों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखते ही मोर्चा संभाल लिया और आतंकियों को चुनौती दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी छिपा न हो। फिलहाल इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।



