जुमे की नमाज के बाद लहूलुहान हुआ इस्लामाबाद, फिदायीन हमले में दर्जनों लोग हताहत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़े आत्मघाती बम विस्फोट की खबर सामने आई है। इस आतंकी हमले में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट शिया मस्जिद में हुआ है, जो इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित है। धमाका जुमे की नमाज के ठीक बाद हुआ, जिससे मस्जिद परिसर में भारी तबाही मची।
धमाके के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
धमाके के बाद से इलाके में भयंकर मंजर सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और जांच जारी है। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हैं। पाकिस्तान में इस धमाके के बाद भारी दहशत फैल गई है।


