Crime

हरिनगर गांव में हिंसक झड़प के बाद तनाव, पूरे गांव के ब्राह्मणों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में दलित समाज के एक शख्स ने गांव के सभी ब्राह्मणों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में कुल 70 ब्राह्मणों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे विवाद में जातीय रंग लेने का आरोप है। पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने दी जानकारी
दरभंगा जिले के एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने बताया कि मामले की स्थिति फिलहाल शांतिपूर्वक है। उन्होंने कहा कि इस विवाद में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 70 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है। साथ ही, लगभग 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। सभी घायलों का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

क्या है पूरा मामला
30 जनवरी को हरिनगर गांव में दो लोगों के बीच मामूली विवाद ने जातीय हिंसा का रूप ले लिया। आरोप के अनुसार, हेमकांत झा के बहन-बहनोई जब रास्ते से गुजर रहे थे, तब कैलाश पासवान ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। कैलाश पासवान ने हेमकांत झा के मकान निर्माण का काम किया था, जिसमें 2 लाख 47 हजार रुपये बाकी थे। उसी दिन कैलाश ने पैसे की मांग की और बात बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई।

विवाद के बाद पंचायत भी हुई, लेकिन पंचायत में भी बात सुलझने की बजाय स्थिति और बिगड़ गई। कैलाश पासवान का आरोप है कि गांव के सभी ब्राह्मणों ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। इस पूरे विवाद ने जातीय विवाद का रूप ले लिया, जिसके चलते कैलाश पासवान ने गांव के 70 ब्राह्मणों और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker