बिलासपुर जोन की 63 ट्रेनों के समय में बदलाव, 1 जनवरी 2026 से नई समय-सारणी लागू

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनों की नई समय-सारणी 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई है। नए टाइम-टेबल के अनुसार पैसेंजर तथा एक्सप्रेस समेत कुल 63 ट्रेनों के परिचालन समय में 5 से 25 मिनट तक का परिवर्तन किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की गति बढ़ाने से परिचालन समय में बचत का दावा किया है। कई सेक्शनों पर मेल तथा एक्सप्रेस ट्रेनों में 10 से 25 मिनट तथा पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक की समय बचत होगी।
हर वर्ष अलग-अलग स्टेशनों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों के कारण 1 जनवरी से नई समय-सारणी लागू की जाती है। गाड़ियों की गति बढ़ने से आने-जाने के समय में बदलाव आवश्यक हो जाता है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व नई समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा। यात्री संबंधित स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र या दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।



