Cyclone Ditawah kills 56 in Sri Lanka
International

श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ से 56 की मौत, भारत के दक्षिणी तटों की ओर बढ़ रहा तूफान

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात ‘दितवाह’ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है और अब उत्तर-पश्चिम दिशा में भारत के दक्षिणी तटों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लिए प्री-साइक्लोन वॉच जारी किया है।

श्रीलंका में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है और 21 लापता बताए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 300 मिमी से अधिक मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिससे पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं हुईं। डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) के अनुसार, 43,991 से अधिक लोगों को स्कूलों और सार्वजनिक आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है। स्कूल बंद हैं, ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं तथा कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज ने सुबह ही कारोबार बंद करने की घोषणा की।

डीएमसी के इमरजेंसी ऑपरेशंस डायरेक्टर ब्रिगेडियर एस. धर्मविक्रमा ने बताया कि भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुछ गांवों तक पहुंच मुश्किल है, लेकिन बचाव कार्य जारी है। पोर्ट्स और सिविल एविएशन मंत्री अनुरा करुणाथिलके ने कहा कि स्थिति बिगड़ने पर फ्लाइट्स को त्रिवेंद्रम या कोचीन एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया जा सकता है। लोकल मीडिया के अनुसार, मस्कट, दुबई, नई दिल्ली और बैंकॉक समेत छह उड़ानें पहले ही रीडायरेक्ट की गईं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात अगले 12 घंटों में और तेज हो सकता है। यह 30 नवंबर तक उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर पहुंच सकता है, जहां भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। तटीय जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker