International drug network busted
Crime

अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB ने 262 करोड़ की खेप पकड़ी, गुप्त चैट ऐप के जरिये चलता था नेटवर्क


नई दिल्ली. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 262 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स जब्त की है। यह ऑपरेशन एक फार्महाउस पर की गई छापेमारी से शुरू हुआ, जहां मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर NCB ने लगातार तीन दिनों तक कार्रवाई जारी रखी। जांच के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ।

जांच दल को पता चला कि यह पूरा गिरोह विदेशी ऑपरेटर्स के निर्देश पर काम कर रहा था। फार्महाउस में की गई रेड के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्धों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।

कार्रवाई के दौरान 25 वर्षीय शेन वारिस को गिरफ्तार किया गया, जो मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले के मंगरौली गांव का निवासी है। वह नोएडा सेक्टर-5 के हरौला इलाके में किराए पर रह रहा था और एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जांच में सामने आया कि शेन अपने संचालकों के निर्देश पर फेक सिम कार्ड और व्हाट्सऐप व जांगी जैसे गुप्त चैट ऐप का उपयोग करता था, ताकि उसकी लोकेशन और नेटवर्क ट्रेस न हो सके।

शेन को 20 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने ड्रग नेटवर्क में अपनी भूमिका स्वीकार की और कई अहम जानकारियां साझा कीं। उसने एक महिला एस्टर किमीनी का नाम भी उजागर किया, जिसके माध्यम से एक बड़ा नशीले पदार्थों का कंसाइनमेंट पोर्टर राइडर के जरिए भेजा गया था। शेन ने उसका पता और संपर्क विवरण भी NCB को उपलब्ध कराया है।

NCB आगे मामले की गहराई से जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker