श्रावण मास की शुरुआत: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल की जानकारी

हैदराबाद: आज 11 जुलाई, 2025 शुक्रवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है.
11 जुलाई का पंचांग
- विक्रम संवत 2081
- मास- श्रावण
- पक्ष- कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
- दिन- शुक्रवार
- तिथि- कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
- योग- वैद्रुति
- नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
- करण- बलव
- चंद्र राशि- धनु
- सूर्य राशि- मिथुन
- सूर्योदय- 06:01 बजे
- सूर्यास्त- 07:28 बजे
- चंद्रोदय- रात 08.05 बजे
- चंद्रास्त- सुबह 05.35 बजे
- राहुकाल- 11:03 से 12:44
- यमगंड- 16:06 से 17:47
इस नक्षत्र में माता लक्ष्मी की पूजा होती है शुभ
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 13:20 से लेकर 26:40 तक फैला है. इसके शासक ग्रह शुक्र और देवता वरुण हैं. पूर्वाषाढ़ का मतलब होता है, विजय से पूर्व। इस नक्षत्र में किसी भी बड़े काम की तैयारी करना अच्छा रहता है. इस नक्षत्र में माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:03 से 12:44 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.