Chhattisgarh

ताड़मेटला से झीरम तक तिरंगा यात्रा, शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, बस्तर में तिरंगा रैली का आयोजन होने जा रहा है। कल सुबह 9 बजे से नारायणपुर से इसका शुभारंभ होगा। पिछले ढाई सालों में कई नए-नए जगहों पर तिरंगा लहराया गया। नक्सलवाद खात्मे के बाद अब तिरंगा पूरे बस्तर में शान से लहराएगा। नक्सलवाद खत्म नहीं होने की चर्चा होती रहती है इसलिए 12 अगस्त से 15 अगस्त तक बस्तर में तिरंगा यात्रा चलेगी। ऐसे क्षेत्रों से तिरंगा यात्रा जाएगी, जहां से पहले जाना संभव नहीं था। पूरी यात्रा के दौरान वहां मौजूद रहूंगा, प्रशासन, समाज सभी रहेंगे। इससे यह स्पष्ट होगा कि वहां अब कोई खतरा नहीं है। 

विजय शर्मा ने कहा, चिंगवरम जाएंगे जहां 31 शव मिले थे। ट्रेरबोर में कई घर जला दिए गए थे। ताड़मेटला भी जाएगे, जहां 71 जवानों की हत्या हुई थी। ऐसे सभी स्थानों पर जाएंगे, जहां हताहत हुई और जवान शहीद हुए। वहां जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। डिप्टी सीएम ने कहा, मैं झीरम भी जाऊंगा, सभी शहीदों को नमन करूंगा। यह संदेश देने की कोशिश है कि अब नक्सलवाद खत्म हो गया। यहां झीरम घटना के गुनाहगार कांग्रेस नेताओं के रोल मॉडल होते हैं। मैं तो चाहता हूं सभी जाएंगे, शहीदों को नमन करेंगे। कांग्रेस नहीं सुन पाती है कि नक्सलवाद खत्म हो गया है, क्योंकि हिड़मा कांग्रेस का रोल मॉडल है।

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, युवा अगर कोई अपना विषय रखते हैं तो प्रदर्शन सही है। युवाओं की मांग पर मेहनती शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। लोकतंत्र में कोई विषय उठता है तो  सरकार संवेदनशील होती है। राहुल गांधी ने इस्तीफा बोला, सदन में चर्चा के लिए बोला, चर्चा के लिए सरकार भी तैयार होते हैं लेकिन सदन कहां चलते देते हैं।

विजय शर्मा ने कहा, अब नया पैंतरा है कि वहां प्रदर्शन के दौरान गोली चली है। अगर इस बात में सच्चाई है तो इसे साबित करके दिखाएं। क्या राहुल गांधी देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। ये देश के युवाओं में अराजकता और भ्रम फैलाने की कोशिश है। झारखंड में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं वहां तो कुछ नहीं बोल पा रहे, जबकि सरकार गंठबंधन समर्थित है, फिर राहुल गांधी चुप क्यों हैं? जब सदन में चर्चा होगी तो राहुल गांधी भागे नहीं। छत्तीसगढ़ में विपक्ष सदन से नदारद हो जाता है। इस बार गायब न हो, यही कहना चाहता हूं। इस विषय पर उनको जबाव दिया जाएगा, लेकिन गायब न हो। 

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker