कीर्तन राठौर राजनांदगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त

राजनांदगांव। राज्य शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं, जिनमें राजनांदगांव जिले के आठ पुलिस अधिकारी प्रभावित हुए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कीर्तन राठौर को राजनांदगांव का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
तबादला आदेश के तहत एएसपी ऑपरेशन मुकेश ठाकुर का स्थानांतरण मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन रायपुर के पद पर किया गया है। वहीं एएसपी राहुल देव शर्मा को एएसपी रायपुर पदस्थ किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक को पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राइम राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को एएसपी राजनांदगांव बनाया गया है।
इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक जशपुर मंजूलता बाज को नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग एलेक्जेंडर कीरो को नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह को उप पुलिस अधीक्षक लाइन राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रायपुर केशरी नंदन नायक को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगगांव श्रीमती अंजली ऐरेवार का स्थानांतरण उप पुलिस अधीक्षक राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर किया गया है।



