Chhattisgarh

नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज धंसने का मामला, दोषियों पर कार्रवाई के लिए सांसद संतोष पांडे ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज धंसने के मामले में रेल प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। ओवरब्रिज की सड़क धंसकर फटने के बाद यहां रेलवे के डीआरएम ने निरीक्षण किया है, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी बीच सांसद संतोष पांडे ने इस मामले पर कार्रवाई के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा है और दोषियों पर कार्रवाई करने मांग की है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन और नागपुर मंडल अंतर्गत राजनांदगांव से डोंगरगढ़ रेल मार्ग के मध्य स्थित ग्राम बरगा, आलीवारा और मुसरा में केन्द्र सरकार की गति शक्ति योजना अंतर्गत 26 करोड़ की लागत से रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। इसका लोकापर्ण बीते जून माह में ही किया गया है। वहीं जुलाई की पहली बारिश में ही ओवरब्रिज की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

पुल पर भ्रष्टाचार की दरारें साफ दिखाई दे रहा है। नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के मामले को सांसद संतोष पांडे ने गंभीरता से लिया है और किसी भी संभावित दुर्घटना को लेकर ऐहतियात बरतने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने इस पूरे मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा है कि जून माह में ही लोकार्पित ब्रिज में 60 से 70 फीट लंबी एवं 15-20 सेंटीमीटर की चौड़ी दरारे आ चुकी है। ओवरब्रिज आवागमन के योग्य नहीं है।

सांसद ने पत्र में कहा है कि बारिश का पानी रेलवे ओवरब्रिज की नींव मे जाने के कारण मिट्टी धसकने से ब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ है, जो निर्माण में गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। सांसद ने इस पर रेल मंत्री से ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लापरवाही की जांच कराकर दोषी फर्म और अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने मांग की है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker