Chhattisgarh

झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा, महिला से दुष्कर्म-44 लाख की ठगी

रायपुर। बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और करीब 44 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति ने खुद को बैगा बताकर महिला के माइग्रेन का इलाज झाड़-फूंक से करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिला को अपने प्रभाव का हवाला देते हुए नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम ले ली।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। पूरा मामला राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। महिला को माइग्रेन की शिकायत थी। इसी दौरान उसकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी आशाराम चौधरी से हुई। आरोपी अभनपुर में किराए के मकान में रहता था। महिला के मुताबिक आरोपी ने खुद को बैगा बताया और दावा किया कि वह झाड़-फूंक और अन्य तरीके से उसकी बीमारी ठीक कर सकता है। बीमारी ठीक करने के बहाने आरोपी ने महिला का विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने महिला की नौकरी और भविष्य से जुड़ी बातों का हवाला देकर उसे अपने प्रभाव में लेना शुरू कर दिया।

नेताओं से पहचान होने का दिया झांसा

आरोप है कि आशाराम चौधरी ने महिला को नेताओं और अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं। उसने दावा किया कि उसके बड़े अधिकारियों और नेताओं से संपर्क है और वह उनकी मदद से महिला की सरकारी नौकरी लगवा सकता है। नौकरी की उम्मीद में महिला आरोपी के झांसे में आती चली गई। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से अलग-अलग समय पर रकम लेना शुरू किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने किस्तों में उससे करीब 44 लाख रुपये लिए। रकम देने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो महिला ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए।

रकम वापस करने से किया इनकार, धमकी भी दी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस धमकी और सामाजिक लोक-लाज के डर से महिला ने लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इधर, नौकरी नहीं लगने और बड़ी रकम वापस नहीं मिलने के बाद महिला ने आरोपी से पैसे लौटाने की मांग की। आरोप है कि इस पर आरोपी ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया और धमकी दी।

शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार

काफी समय तक परेशान रहने के बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति के साथ महिला अभनपुर थाने पहुंची और आरोपी आशाराम चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, ठगी और धमकी से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी आशाराम चौधरी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker