Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज से तेज होगी बारिश की गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में गर्मी और उमस बढ़ गई है, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश नहीं होने से लोगों को दिनभर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में 13 जुलाई को आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश में मौसम की स्थिति

रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए दक्षिण असम तक सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker