ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज : प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार…

रायपुर।  पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश अब फिर से शुरू होगी। मानसून द्रोणिका फिर से सक्रिय हो गई है। इससे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ व्रजपात होने की संभावना जताया जा रहा है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश छिंदगढ़ में 50 मिमी बारिश हुई। जबकि जगदलपुर में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जगहों पर इससे कम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, सेबुर, गोलपारा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक फैली हुई है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

वर्षा की गतिविधियों में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker