Weather Changes in Raipur: Overnight Rain
Chhattisgarh

रायपुर में बदला मौसम: रात भर हुई बारिश से मिली ठंडक, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा आज का तापमान

रायपुर। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीती रात राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है। अगले 24 घंटों में भी तापमान स्थिर रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद दो दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार नांगुर में 3 सेमी और जगदलपुर में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान भी गरज चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है।

रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker