Wages for the strike period will be paid.
Chhattisgarh

हड़ताल का वेतन मिलेगा: मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, NHM कर्मचारियों को मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एनएचएम कर्मियों की 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा की है। यह घोषणा शनिवार को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में की गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान अतुलनीय है और सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी, तब स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सड़क और परिवहन की सुविधा नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी पैदल चलकर और नदी-नाले पार कर लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के गांव-गांव में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है और अब तक लगभग 90 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती से स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जशपुर से सुकमा तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में एनएचएम कर्मचारियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति लागू की जा चुकी है और अब उन्हें कैशलेस उपचार योजना का लाभ भी मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एनएचएम कर्मियों के लिए जीवन बीमा सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत सामान्य मृत्यु पर 6 लाख रुपये, दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 1 करोड़ 40 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एनएचएम कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker