'Viksit Bharat G-Ram-Ji' campaign launched in Sukma
Chhattisgarh

सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी अभियान की शुरुआत, 125 दिन रोजगार और बढ़ी मजदूरी का मिलेगा लाभ

सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को नई गति देने के उद्देश्य से सुकमा जिले में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान का शुभारंभ किया गया। शबरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य “विकसित गांव से विकसित भारत” के संकल्प को साकार करना और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को नई दिशा देना है।

अब 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी

कार्यक्रम में योजना की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान भी किया गया है।

ग्रामीण श्रमिकों को अधिक आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए दैनिक मजदूरी दर 262 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

योजना के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका के नए अवसरों का सृजन, बाढ़ प्रबंधन और अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।

ग्राम पंचायतों की होगी अहम भूमिका

अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से गांवों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित किया जाएगा। पंचायतों की भागीदारी से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिलेगी।

इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) योजना के तहत 2 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सुकमा जिले में भी जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। यह अभियान ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker