BijapurChhattisgarhPoliticalRaipur

मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर ही स्थायी शांति की दिशा — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज बीजापुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर पुनर्वास नीति के क्रियान्वयन और आत्मसमर्पित नक्सलियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि “मुख्यधारा में लौटे प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हमारा व्यवहार संवेदनशील और सम्मानजनक होना चाहिए — यही प्रदेश में स्थायी शांति की नींव है।”

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में सुविधाओं की ली समीक्षा बैठक
पुनर्वास केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं हों उत्कृष्ट...

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वास केंद्रों में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों की मूलभूत आवश्यकताओं — भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य, खेलकूद, योगाभ्यास और सांस्कृतिक गतिविधियों — की व्यवस्था बेहतरीन स्तर पर की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से नियमित संवाद सुनिश्चित किया जाए, जिससे पुनर्वासित व्यक्ति आत्मविश्वास महसूस करें।

कौशल विकास पर विशेष ध्यान

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

विजय शर्मा ने निर्देश दिए कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने कहा — “हर व्यक्ति को उसकी रुचि और योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण मिले ताकि वह मुख्यधारा में सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सके।”

स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ाव को दी प्राथमिकता

गृहमंत्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि पुनर्वास केंद्रों में रह रहे लोगों को अपने परिजनों से मिलने की तिथि निर्धारित की जाए।
यदि किसी के परिवारजन जेल में बंद हैं, तो उनसे मुलाकात की व्यवस्था कराई जाए।
उन्होंने सुझाव दिया कि सभी पुनर्वासित व्यक्तियों को रायपुर भ्रमण (Exposure Visit) पर ले जाया जाए, ताकि वे राज्य के विकास और समाज की सकारात्मक दिशा को करीब से समझ सकें।

इसके साथ ही, उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पुनर्वासित व्यक्ति को निःशुल्क मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अपने परिवार से नियमित संपर्क में रह सकें।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामाकृष्णन वाय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker