नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले: सात दशकों तक सुरों से सजाया सिनेमा, अब यादों में रहेगी आवाज

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म और संगीत जगत में शोक फैल गया।
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए और अपनी आवाज से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। फैंस और कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।



