सड़क हादसों और सिटी बसों के मुद्दे पर सदन में हंगामा, सवालों के सटीक जवाब नहीं दे पाए मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विधानसभा में गंभीर चर्चा हुई। बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने लगातार हो रही दुर्घटनाओं और बढ़ती मौतों पर सरकार को घेरा।
उन्होंने पूछा कि पिछले एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हुईं और रोकथाम के लिए क्या मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बीते साल में 6898 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान राजधानी में सुगम यातायात के मुद्दे पर भी विधायक ने मंत्री से सवाल किए। सुनील सोनी ने पूछा कि रायपुर में वर्तमान में कितनी सिटी बसें संचालित हैं और सस्ता सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए क्या व्यवस्था है। इस पर परिवहन मंत्री ने तत्काल जवाब नहीं दे सके और कहा कि जानकारी लेकर उपलब्ध कराई जाएगी।


