Unveiling of the statue of Lord Birsa Munda in Jashpur
Chhattisgarh

जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने किया ‘बिरसा मुंडा चौक’ नामकरण

डोंडराही में 37 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा, जनजातीय विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम डोंडराही में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि प्रतिमा स्थल को अब “बिरसा मुंडा चौक” के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और जनजातीय समाज के लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, जनजातीय अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी नई पीढ़ी को अपने अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 37 लाख रुपये की विभिन्न घोषणाएं कीं। इनमें बैगाटोली कर्मा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, कुदमुरा नांदो टोली में रंगमंच निर्माण के लिए 8 लाख रुपये, कुदमुरा पतराटोली में सांस्कृतिक मंच के लिए 7 लाख रुपये तथा हनुमान मंदिर परिसर में मंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपये शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से दूरस्थ गांवों तक सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 6,661 गांव इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 10 लाख 60 हजार से अधिक आवास पूरे हो चुके हैं। किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य दिया जा रहा है और तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है।

मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सेवा केंद्रों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र और अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से मिल सकें।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker