रायपुर में बाबा साहेब अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे लोकार्पण

रायपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घड़ी चौक के समीप स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की नवनिर्मित 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
प्रतिमा की खासियत और लागत संविधान निर्माता के विचारों से जनमानस को प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थापित की गई इस प्रतिमा का निर्माण करीब 35 लाख रुपए की लागत से किया गया है। कांस्य से बनी इस भव्य प्रतिमा का वजन लगभग 4300 किलोग्राम है। प्रशासन का मानना है कि यह प्रतिमा बाबा साहेब के प्रति सम्मान और समाज में समरसता का संदेश देगी।
नवा रायपुर में भी लगेगी भव्य प्रतिमा अंबेडकर चौक पर अनावरण के साथ ही राज्य सरकार की एक और बड़ी योजना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नवा रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक अन्य विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसकी ऊंचाई 25 फीट से अधिक होने का अनुमान है, जो अपने आप में बेहद भव्य होगी।



