केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे रायपुर, डोगरगढ़ के लिए हुए रवाना

रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। वे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए। यहां प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को वे रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसके अलावा दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक एवं कार्यशाला आज आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी तथा महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया शामिल होंगी। बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।



