Union Minister of State for Defence Nikhil Khadse pays
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखारने पर हुई चर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री खडसे का शॉल, बस्तर आर्ट की आकर्षक प्रतिकृति और बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव और खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। राज्य सरकार खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में आयोजित बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से कई ग्रामीण प्रतिभाएं सामने आई हैं, जिससे युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर में शांति स्थापना के साथ खेलों में युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बस्तर पंडुम का उल्लेख करते हुए बताया कि इस आयोजन में पारंपरिक खेल, गायन और व्यंजन सहित 12 विधाओं में लगभग 54 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो प्रदेश की समृद्ध विरासत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और इससे आदिवासी अंचल के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री रक्षा निखिल खडसे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उन्होंने जगदलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को आदिवासी सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करार दिया। सुश्री खडसे ने खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker