केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विमानतल पर उनके स्वागत के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। इनके साथ ही सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू और राजेश मूणत ने भी गृह मंत्री का अभिनंदन किया।
प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ और रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने इस प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।



