मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने प्रदेश में कृषि विकास की संभावनाओं और ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी विचार साझा किए।
इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव राहुल भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



