Two Naxals surrender to police in Kanker; bounty
Chhattisgarh

कांकेर में दो नक्सली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, प्रत्येक पर आठ लाख का इनाम

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है। दोनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने की है।

जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के समक्ष पहुंचे और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिए जाने की बात कही है। सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की समयसीमा के अंतिम दिन यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कांकेर के जंगलों में अभी भी करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिनके विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान निरंतर जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील लगातार की जा रही है। आने वाले समय में और अधिक नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker